Tuesday , 14 January 2025

देश के 140 करोड़ लोगों की खुशहाली के लिए कार्य कर रहे प्रधानमंत्री मोदी : पंकज चौधरी

सिद्धार्थनगर, 28 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों की खुशहाली के लिए कार्य कर रहे हैं। आने वाले 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। इस दिशा में सरकार तेजी से प्रयासरत है।

वित्त राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि सिद्धार्थनगर महोत्सव प्रदेश एवं देश के लिए गौरव का प्रतीक है। सिद्धार्थ नगर की अपनी विविध संस्कृति है। इस धरती पर भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के 29 वर्ष व्यतीत किए। सिद्धार्थनगर और महराजगंज का पुराना रिश्ता है। महाराजगंज कोली गणराज्य की राजधानी थी। महाराजगंज के देवदत्त में गौतम बौद्ध का लालन-पालन हुआ। सिद्धार्थनगर महोत्सव अपनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है।

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सिद्धार्थनगर और कुशीनगर का अटूट रिश्ता है। भगवान बुद्ध ने सिद्धार्थनगर में जीवन व्यतीत किया तथा कुशीनगर में उनका परिनिर्वाण हुआ। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर महोत्सव बड़ा उत्सव है। यहां से पूरे विश्व में वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश जाता है। पूरा विश्व हमारा परिवार है। सभी देश भारत की तरफ़ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

Check Also

मदद की जगह फरियादी से अभद्रता करने वाला सिपाही निलंबित

हमीरपुर । मंगलवार को शिकायत करने वाले एक फरियादी को यूपी 112 पुलिस की मदद …