Tuesday , 14 January 2025

पॉक्सो एक्ट का आरोपित गिरफ्तार भेजा जेल

मुरादाबाद, 02 फरवरी (हि.स.)। कटघर थाना पुलिस ने छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

थाना कटघर क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 13 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह डॉक्टर से दवा लेने गई थी। घर लौटी दो देखा कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। इसके बाद बेटी की तलाश शुरू की गई। उसने बताया कि राजाराम के खंडहर से चीख सुनाई दी। महिला वहां पहुंची तो देहरी गांव निवासी आरोपित विजय उसकी बेटी से छेड़खानी और अश्लीलता कर रहा था।

महिला ने उसे पकड़ा तो धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान मिले साक्ष्य और पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई है। इस मामले में आरोपित विजय को शुक्रवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया।

Check Also

मदद की जगह फरियादी से अभद्रता करने वाला सिपाही निलंबित

हमीरपुर । मंगलवार को शिकायत करने वाले एक फरियादी को यूपी 112 पुलिस की मदद …