Tuesday , 14 January 2025

भाजपा चलाएगी गांव चलो अभियान,जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी 24 घंटे करेंगे प्रवास : राजेश सिंघल

मुरादाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाएगी। अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गांव में 24 घंटे प्रवास करेंगे। यह बातें मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कही। इस दौरान जिला व महानगर इकाई की अलग-अलग कार्यशाला संपन्न हुईं।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि 4 फरवरी से 11 फरवरी तक चलने वाले अभियान के तहत एक-एक मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा जाए। इस बात का भी आकलन करेंगे कि कौन सा वोटर गैर भाजपा दल की तरफ रुख कर सकता है। ऐसे वोटों को चिन्हित कर उन्हें अपने साथ जोने की रणनीति पर भी भाजपा का शीर्ष प्रबंधन काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। हर एक बूथ हमें जीतना है, इसके लिए मिलकर प्रयास करना होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल व महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि इस समय पूरा देश राममय हो गया है। लोगों में भाजपा के प्रति एक अलग ही लगन देखने को मिल रही है। गांव चलो अभियान के माध्यम से हमें अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है।

जिला व महानगर की कार्यशाला में लोकसभा संयोजक डॉ विशेष गुप्ता, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, चंद्रपाल सैनी, हरज्ञान सिंह, कमल प्रजापति, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, दिनेश शीर्षवाल, नत्थूराम कश्यप, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता व राहुल सेठी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

मदद की जगह फरियादी से अभद्रता करने वाला सिपाही निलंबित

हमीरपुर । मंगलवार को शिकायत करने वाले एक फरियादी को यूपी 112 पुलिस की मदद …