Thursday , 16 January 2025

Haryana News: हरियाणा के CM मनोहर लाल ने नगरपालिका शहरी निर्मित प्लान -सुधार नीति 2023 पोर्टल का किया शुभारंभ

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने नगरपालिका शहरी निर्मित प्लान -सुधार नीति 2023 पोर्टल का किया शुभारंभ
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज नगरपालिका शहरी निर्मित प्लान -सुधार नीति 2023 पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल पर अब आवेदक नगरपालिका की सीमा के मुख्य क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले आवासीय भूखंडों को कुछ शुल्क का भुगतान कर व्यावसायिक उपयोग में बदल सकेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज यहां प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल भी उपस्थित रहे।